इंदौर में लगातार एक्सीडेंट के मामले बढ़ रहे हैं जिसके चलते कई लोगों की मौत हो रही है इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक्सीडेंट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई मृतक का नाम बलवीर पिता बालमुकुंद उम्र 55 साल सूर्या फैक्ट्री में काम करता था और अपनी सैलरी लेने अपनी फैक्ट्री जा रहा था सांची दूध फैक्ट्री के सामने अनियंत्रित गति से आ रहे सांची के दूध टैंकर ने जोरदार टक्कर मारी जिसमें बलवीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई बलवीर को इंदौर के एमवाय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मर्ग कायम कर टैंकर चालक की तलाश शुरू कर दी है
