पुलिस कर्मी का बेटा अवैध रिवाल्वर सहित गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर छतरीपुरा पुलिस ने एक आरोपी को रिवाल्वर सहित गिरफ्तार किया है आरोपी किसी से भी बात करने जा रहा था उसके पहले पुलिस ने उसे धर दबोचा आरोपी के पिता पुलिस कर्मी हैं जो लसूड़िया थाने में पदस्थ हैं।

दरअसल छतरीपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्कर्ष नाम का युवक गंगवाल बस स्टैंड के पास खड़ा है और किसी से विवाद करने की तैयारी कर रहा है सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उत्कर्ष को गिरफ्तार किया उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक रिवाल्वर पुलिस को मिली है पूछताछ में उत्कर्ष ने बताया कि उसके पिता लसूड़िया थाने पर प्रधान आरक्षक के रूप में पदस्थ है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है यह रिवाल्वर कहां से लेकर आया था।

Exit mobile version