चंदन नगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते केबल ऑपरेटर की हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते केबल ऑपरेटर की हत्या का मामला सामने आया है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मर्ग कायम किया है

इंदौर के चंदन नगर थाने की ग्रीन पार्क कॉलोनी में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात 3:00 बजे एक केबल ऑपरेटर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है मृतक का नाम फारुख बताया जा रहा है रात में उसके घर एक व्यक्ति हथियार लेकर पहुंचा उसने आवाज देकर फारुख को घर से नीचे बुलाया फारुख नीचे आया तो उस पर हमला कर फरार हो गया पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है पुलिस ने इरफान नामक व्यक्ति को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है परिजनों की मानें तो मृतक फारुख के बेटे का इरफान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और वह फारुख के बेटे को मारने गया था पर फारुख के सामने आ जाने पर उस आरोपी ने फारुख की हत्या कर दी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

Exit mobile version