क्राइम ब्रांच और खजराना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपी को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दोर क्राइम ब्रांच और खजराना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन प्रहार” के तहत
अवैध मादक पदार्थ (अल्प्राजोलम टेबलेट) की तस्करी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट की तस्करी खजराना क्षेत्र में कर रहे थे

दरसअल इंदौर क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी दो व्यक्ति खजराना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के लिए जाने वाले है।, मुखबिर की सुचना पर क्राईम ब्रांच व थाना खजराना की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे, जहां पर दो व्यक्ति संदिग्ध दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर उन्होने अपना नाम .शादान लाहोरी . गणेश गांगले होना बताया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 400 से अधिक अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम टेबलेट होना पाया। जिस पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है

Exit mobile version