सरिये के दाम बढ़ने से विश्रामबाग स्विमिंग पूल काम हुआ बंद, नए टेंडर जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विश्रामबाग में नगर निगम द्वारा 9.07 करोड़ की लागत से पूरी तरह इनडोर स्विमिंग पूल बनाया जा रहा है। 50 मीटर लंबे और 25 मीटर चौड़े इस पूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेंगी। कोरोना लॉकडाउन में सरिये के दाम बढ़ने के कारण काम बंद किया गया था। अब इसके लिए नए सिरे से टेंडर जारी किए जा रहे हैं।
यह पूल 11 लेन का होगा। परिसर में चेंजिंग रूम, ऑफिस ब्लॉक, सोना-स्टीम बाथ जैसी सुविधाएं होंगी। इनडोर पूल की छत पर पर्याप्त रोशनी रहेगी ताकि रात में भी तैराकी हो सके। स्विमिंग पूल के चारों ओर वुडन डेक लगाया जाएगा। वहां इक्विपमेंट रूम और टैंक होगा।
फंड की कमी से 50 प्रतिशत काम अधूरा
2018 में बनना तैयार हुए इस पूल को 2019 में ही पूरा होना था लेकिन पहले फंड की कमी फिर कोरोना के कारण इसका अब तक 50 प्रतिशत काम हो सका है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि यह पूल मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।

Exit mobile version