गांधीनगर थानां क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर गांधीनगर थाना अंतर्गत एक नबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट साहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीन माह पहले 15 सितंबर की शाम आरोपी रवि जायसवाल निवासी ग्राम भूरिया जिला देवास उसके घर आया था, आरोपी ने पुरानी जान पहचान का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया फिर उसने चाकू दिखाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद जान से मारने की धमकी दी, आरोपी में नाबालिग को धमकाया कि यदि किसी को यह बात बताई तो पूरे परिवार की हत्या कर देगा, धमकी के कारण पीड़िता ने कई महीनों तक अपने परिवार को इसकी सूचना नहीं थी लेकिन अब जाकर पुलिस और परिवार को यह बात बताई है जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version