पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने पति के खिलाफ कराया मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार महिलाओं पर प्रताड़ना के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र में सामने आया जहां पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने पुलिस की शरण ली है और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति लगातार उसे प्रताड़ित करता है वही उसके पति द्वारा बाजार से कर्ज भी लेकर रखा है जिसे लेकर वह आए दिन उसे प्रताड़ित करता है जिसके कारण वह काफी मानसिक प्रताड़ना झेल रही है महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version