लसूड़िया पुलिस ने जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है पकडे गए आरोपी को पुलिस आयुक्त द्वारा 3 माह पहले जिलाबदर किया गया था उसके बावजूद वह क्षेत्र में घूम रहा था।
इंदौर पुलिस आयुक्त द्वारा 3 माह पहले लसूड़िया थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश राहुल खींची को उसकी अपराधिक गतिविधि देखते हुए जिला बदर किया था लेकिन वह क्षेत्र में ही घूम रहा था मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने लोहा मंडी से राहुल को गिरफ्तार किया है जिस पर रासुका की कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल कराया गया है पकड़े गए आरोपी पर 15 से अधिक अपराध दर्ज है
