,इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फिर एक धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है जहां जिम में काम करने वाले मैनेजर नहीं धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है जहां क्षेत्र में जिम संचालित करने वाले मनोज ठाकुर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी जिम में राहुल डेंगर को मैनजर की पोस्ट पर रखा था जिसके द्वारा एक फर्जी रसीद कट्टा छपवा कर जिम में आने वाले क्लाइंट से रुपये लेकर फर्जी रसीद दी गई इस तरह मैनजर द्वारा करीब दो लाख रुपये से अधिक की धोखा धड़ी की गई फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मैनजर की तलाश शुरू कर दी है
