इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी इसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था पूरे मामले में पुलिस ने जांच के बाद कंपनी मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों प्रमोद पटेल नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी पूरा मामले में पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था जिसमें मृतक प्रमोद पटेल ने अपने कंपनी मैनेजर पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था और उसके द्वारा ज्यादा काम करवा कर उसे प्रताड़ित भी किया जा रहा था इसी के चलते प्रमोद पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जांच के बाद पुलिस ने कंपनी मैनेजर रमेश पांडे के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
