कॉलोनाइजर बन दान में मिली शासकीय मंदिर की जमीन को प्लाट काट कर बेच दी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दान में मिली शासकीय मंदिर की जमीन पर चौकीदारी करने वाले सेवादारों ने कॉलोनाइजर बनाकर प्लाट काट कर 10 करोड़ की धोखाधड़ी की वारदात को दिया अंजाम आरोपी द्वारा 100 से भी अधिक लोगों को प्लाट के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिए।

दरअसल मामला छतरीपुरा थाना क्षेत्र के लोग नायक नगर में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है बताया जा रहा है कि मंदिर बनाने के लिए मिली शासकीय जमीन पर आरोपी द्वारा फर्जी कॉलोनी काटकर लोगों को फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लाट आवंटित कर दिए थे जहां भगवान कृष्ण मंदिर बनाने के लिए जमीन शासन द्वारा दी गई थी मंदिर की सेवा के लिए सुरेश शुक्ला के परिवार को मंदिर का सेवादार बनाया गया था जहां कॉलोनाइजर बनकर शासकीय मंदिर की जमीन को आम लोगों में प्लाट काट कर भेज दिए गए घटना में लोगों से आठ से दस लाख रुपए में इस प्लॉट को भेजे गए थे फिलहाल पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version