तीन मंजिला बहू इमारत की छत से नीचे गिरने के बाद महिला बुरी तरह घायल हो गई परिजन घायल अवस्था में महिला को उपचार के लिए को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल मामला छतरीपुरा थाना क्षेत्र के समाजवाद नगर में रहने वाली 42 वर्षीय महिला विद्या परमार अपने ही घर की बहुमंजिला इमारत से अचानक नीचे गिर गई जिसके बाद गंभीर अवस्था में महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया था जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया घटना के बाद पुलिस ने सूचना मिलते ही मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है बताया जा रहा है महिला मानसिक रूप से भी बीमार थी हालांकि या आत्महत्या है या एक्सीडेंट इसको लेकर पुलिस अपनी जांच कर रही है।
