व्यापारी के घर चोरों ने किया हाथ साफ लाखों रुपए और आभूषण लेकर फरार हुए चोर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सोना चांदी के व्यापारी के घर चोरों ने किया हाथ साफ घर में रखें लाखों रुपए नगदी और सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर घटना की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की शुरू।

दरअसल मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र के महल कचहरी कॉलोनी में सोना व्यापारी हीरा लाल सोनी अज्ञात चोरों ने खिड़की का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने चांदी के आभूषण सहित 1 लाख रुपए से अधिक नकदी हाथ साफ कर दिया घटना के वक्त परिवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था घर पर आकर देखा तो पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था व्यापारी शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

हालांकि शहर में लगातार बढ़ रही चोरियों ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है यहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी अब सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं वहीं पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले में खुलासा करने की बात कर रही है

Exit mobile version