देवास जिले के रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया जिसे इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था इसके इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है दरअसल विजय नगर पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली थी कि अश्विन पटेल नामक युवक जहर खाकर अस्पताल में भर्ती हुआ जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है विजय नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदौर एमवाय अस्पताल पहुंचाया है फिलहाल युवक ने जहर क्यों खाया था इसका कारण सामने नहीं आ पाया है।
