कंबल गैंग का आतंक..मंदिर को बनाया अपना निशाना,पूरी वारदात हुई सीसीटीवी में कैद…..

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र मैं एक मंदिर को कंबल गैंग ने निशाना बनाते हुए मंदिर में रखी दान पेटी पर हाथ साफ कर दिया, चोरी करने के दौरान चोर ने बचने के लिए कंबल ओढ़ कर मंदिर में प्रवेश करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है,यह पूरी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई,पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है …

इन्दौर में कंबल गैंग का आतंक…कुछ दिन पहले कंबल गैंग ने एक दुकान से 22 लाख के माल पर किया था हाथ साफ…अब गैंग ने मंदिर को बनाया निशाना…दोनो की मामलों में कंवल गैंग की वारदात हुई सिसिटीवी में कैद…..इन्दौर में कंबल गैंग का आतंक इतना बढ़ गया के की गेंग रोज किसी ना किसी को अपना निशाना बना रही है सिसिटीवी फुटेज मलने के बाद भी पूलिस अब तक कंबल गैंग का सुराग तक नही लगा पाई है…..ताजा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित शिव कुटीर का है जहां पर एक मंदिर में कंबल ओढ़ कर चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया ,दरअसल पिछले दिनों थाना प्रभारी द्वारा समस्त संवेदनशील क्षेत्रों में मुहिम चलाकर सीसीटीवी फुटेज लगाए थे ताकि चोरी की वारदातें सहित अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके लेकिन उसके बावजूद भी क्षेत्र में लगातार चोरों द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है अब चोरों ने सीसीटीवी की नजर से बचने के लिए कंबल ओढ़ कर चोरी करना शुरू कर दिया है और अपना चेहरा छुपाते हुए मंदिर में चोरी करता हुआ एक चोर सीसीटीवी में कैद हो गया जो कि मंदिर में रखी दान पेटी लेकर फरार हो गया है और उसी सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version