शिक्षक दिवस के मौके पर इंदौर के रविंद्र नाट्य ग्रह में नगर निगम द्वारा शहर के 85 शिक्षकों का शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया गया, जहां सांसद मंत्री वेयर सहित कई लोग रहे मौजूद
दरअसल शिक्षकों की हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है जीवन में हर वह व्यक्ति हमारा शिक्षक हो सकता है जो हमें नैतिक ज्ञान देता है। किताबी ज्ञान के साथ ही जीवन जीने की चुनौतियों और परेशानियों से निजात के लिए भी शिक्षक हमें मार्गदर्शन देते हैं। आज 5 सितम्बर यानी के शिक्षक दिवस है वैसे तो शिक्षक दिवस पूरे देश में अलग-अलग आयोजनों के माध्यम से मनाया जाता है वही इंदौर शहर में भी शिक्षक दिवस आज मनाया गया। जहा रविंद्र नाट्य ग्रह में इंदौर नगर निगम द्वारा जहा इंदौर के सांसद शंकर लालवानी मंत्री तुलसी सिलावट मेयर पुष्यमित्र भार्गव निगम सभापति मुन्ना लाल यादव विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित कई लोग मौजूद रहे। आयोजन में शहर के सभी वार्डों के शिक्षकों का सम्मान हुआ तो वही अतिथियों ने शिक्षकों को उद्बोधन दीया और शिक्षकों का सम्मान करते हुए शुभकामनाएं दी । इस दौरान शिक्षकों को शॉल श्रीफल और मोमेंटम के साथ ही प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
