एमआईजी पुलिस ने एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए 3 लोगों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की एमआईजीथाना पुलिस ने एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जो लोन पर ली गई महंगी गाड़ियां और ट्रक नोटरी पर खरीद कर दूसरों को बैचकर रफूचक्कर हो जाते थे.

इंदौर की एमआईजी थाना पुलिस के हाथ एक ऐसा गिरोह लगा है जो शहर में लोन पर ली गई महंगी गाड़ियों और ट्रकों को कम दामों में नोटरी पर सौदा कर खरीदते थे और अपने नाम से फाइनेंस कराकर पर लोगों को पूरे दाम में बेच कर रफूचक्कर हो जाते थे इस गिरोह के सदस्य शातिराना तरीके से वाहनों की एक किस्त जमा करते और उसके बाद गाड़ियों को बेचकर धोखाधड़ी किया करते थे जब खरीददार के पास बैंकों के नोटिस पहुंचते थे तब उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चलता था ऐसे ही एक पीड़ित ने इस मामले में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी जिसकी जांच एमआईजी पुलिस द्वारा की जा रही थी इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और इस गिरोह के अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है

Exit mobile version