युवती और युवक ने दिनदहाड़े दिया मोबाइल उड़ाने की घटना को अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
Indore Crime News: 30 मिनट में तीन मोबाइल लूटे, युवती ने पीछा किया और पकड़े गए लुटेरे

इंदौर – थाना एरोड्रम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 60 फीट रोड के निकट जय श्री नगर में इन दिनों चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। आज 5 सितंबर को 1:15 बजे के लगभग एक युवती सरेआम एक मकान में घुसी और वहां से मोबाइल फोन झपट कर भाग निकली बाहर सड़क पर ही एक युवक मोटरसाइकिल लिए तैयार खड़ा था -युवती उस मोटरसाइकिल पर बैठी और दोनों फरार हो गए। कुछ लोगों ने उनका पीछा किया है। शायद आरोपी पकड़ा जाए। गौरतलब है कि 3 सितंबर को ही यहां जय श्री नगर के मकान नंबर 92 में चोरी की एक बड़ी वारदात दिनदहाड़े हो चुकी है जिसमें लाखों का माल चोरी गया है। वहीं दो-तीन दिन पहले दो अन्य मकानों से भी सुबह-सुबह मोबाइल उड़ाने की घटना हुई है मोहल्ले के लोग आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

Exit mobile version