एरोड्रम थाना क्षेत्र में पति से प्रताड़ित होकर महिला ने पुलिस की शरण ली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में फिर एक महिला अपने पति से सताई गई है जहां अपने पति से प्रताड़ित होकर महिला ने पुलिस की शरण ली है पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के सहयोग नगर का है यहां के सहयोग नगर की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की उसका पति छोटी-छोटी बातों को लेकर लगातार उसे प्रताड़ित करता है और अब उसने उसके साथ में भी रखना छोड़ दिया है दोनों के विवाद के बाद पुलिस द्वारा काउंसलिंग भी कराई गई थी लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आया जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति रवि गोयल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version