बदमाश द्वारा शराब पीने के लिए की रुपयों की मांग नहीं देने पर की युवक के साथ मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में फिर एक बदमाश द्वारा शराब पीने के लिए एक युवक से रुपयों की मांग की गई नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर दी फरियादी युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां क्षेत्र के ही एक आदतन बदमाश विजय उर्फ लाला द्वारा एयरपोर्ट रोड स्थित शराब की दुकान के पास में एक युवक को रोका गया और उससे अड़ी बाजी कर शराब पीने के लिए रुपए की मांग की नहीं देने पर उसके साथ मारपीट भी की फरियादी युवक ने थाने पहुंचकर बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस में मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है बदमाश पर पूर्व में भी कई अपराधिक मामले दर्ज है।

Exit mobile version