एरोड्रम थाना क्षेत्र में किराने की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना मामला दर्ज।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के होटल थाना क्षेत्र में फिर चोरी की वारदात सामने आई है जहां चोरों ने किराने की दुकान को निशाना बनाया और उसमें रखा लाखों रुपए का किराने का सामान चोरी करके फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा स्थित श्रीनाथ स्ट्रीट का है जहां किराने की दुकान संचालित करने वाले फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी जब वह सुबह दुकान पहुंचे तो उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो उसमें रखा लाखों रुपए का किराना सामान गायब था फरियादी ने पूरे घटना की शिकायत एरोड्रम पुलिस को दर्ज कराई है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Exit mobile version