पिछले दिनों ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने लिया रिमांड और भी होंगे खुलासे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गांधी नगर थाना पुलिस द्वारा पिछले दिनों 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने रिमांड लिया है जिनसे और भी खुलासे होने की संभावना है गोमटगिरी चौराहे से पुलिस ने किया था दोनों आरोपियों को गिरफ्तार।

गौरतलब है कि पिछले दिनों गांधीनगर पुलिस द्वारा दो आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था जिनकी तलाशी लेने पर 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई थी पूरे मामले में पुलिस ने न्यायालय में पेश कर आरोपियों का रिमांड लिया है पूरे मामले में आरोपियों से पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने जावरा से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में बेचना कबूल किया है वहीं यह किससे ब्राउन शुगर लेकर आते थे यह और पूछताछ में पता चलेगा फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की एक एक कड़ी जोड़ने में लगी है।

Exit mobile version