एम.डी. ड्रग्स की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को ग्राहक बनकर पहुंची क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने एम.डी. ड्रग्स की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पकड़े गए आरोपियों से 30 ग्राम ड्रग्स बरामद की गई है। इसके अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है।

दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा नशे को रोकने के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है इसी दौरान नारकोटिक्स हेल्पलाइन भी पुलिस ने जारी की थी जहां पुलिस को मिली मुखबिर की सूचना पर जिंसी हाट बाजार में ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहम्मद आरिफ और सरफराज खान है पकड़े गए दोनों ही आरोपियों से लगभग 30 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है यह ड्रग कहां से लेकर के आए थे।

Exit mobile version