इंदौर में डॉक्टर की लापरवाही से एक व्यक्ति को अपने पैर का पंजा खोना पड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

द्वारकापुरी पुलिस ने एक पीड़ित के शिकायत पर मामला दर्ज किया है । पीड़ित का आरोप है आरोपित व्यक्ति द्वारा दिया क्रीम लगाने से उसका पैर कटवाना पड़ा । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

मामला द्वराकापुरी थाना क्षेत्र का है । यह रहने वाले कुमार सिंह यादव को कुछ समय पहले पैर में गैंगरीन हुआ था । तब डाक्टरो ने पैरों की उंगली काटने का बोला था । तब कुमार सिंह यादव ने कमल मौर्य द्वारा दिया क्रीम लगाया । क्रीम देने वाले कमल ने दावा किया था कि इस क्रीम को लगाने के बाद उसका पैर ठीक हो जाएगा । कई लोग उनके क्रीम से ठीक हो चुके है । जिसके बाद उन्होंने क्रीम लगाया तो पैर ठीक होने की जगह उसमें इंफेक्शन ओर बढ़ गया और पैर का पंजा ही कटवाना पड़ा जिसके बाद उन्होंने पुलिस की शरण ली ।

Exit mobile version