इलेक्ट्रॉनिक दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर हाथ साफ किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं वहीं राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के सिलीकान सिटी में एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर अपना हाथ साफ कर दिया फ़िलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के सिलिकॉन सिटी का है यहां पर क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर हाथ साफ कर दिया जिसमें 34 ईयर फोन इलेक्ट्रॉनिक ट्रिमर हेयर ड्रायर पावर बैंक इलेक्ट्रॉनिक तार व 25 हजार नगद लेकर भाग निकले फरियादी ने पूरे मामले की शिकायत राजेंद्रनगर पुलिस को कराई है फिलहाल पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं जिसमें संदिग्ध युवक दिखाई दे रहा है लाल फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version