सांसद शंकर लालवानी की वेस्टर्न-सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक अनिल लाहोटी से मुलाकात, रेलवे प्रोजेक्ट पर तेज़ी से काम करने पर चर्चा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सांसद शंकर लालवानी ने शुक्रवार को वेस्टर्न रेलवे के प्रभारी जीएम अनिल लाहोटी से बात की और इंदौर में रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की।

सांसद लालवानी ने इंदौर रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण और विस्तारीकरण पर बात की।

सांसद लालवानी ने इंदौर-अकोला ब्रॉडगेज और इंदौर-दाहोद लाइन का काम जल्द शुरू करने के लिए कहा।
शंकर लालवानी ने इंदौर-दिल्ली और इंदौर-अमरकंटक के लिए नई ट्रेन शुरू करने की मांग की।

साथ ही, इंदौर-उज्जैन-देहरादून ट्रेन प्रतिदिन चलाने और इंदौर-कोटा मेमो ट्रेन चलाने की मांग की।

- Advertisement -

सांसद लालवानी ने महाप्रबंधक लाहोटी से कहा कि महू-उज्जैन ट्रेन का समय बदलने की आवश्यकता है जिससे लोगों को फायदा हो।

Exit mobile version