रामलला के दर्शन को अयोध्या जा रहे नागरिकों का जोरदार स्वागत यादव नंद नगर से भव्य शोभायात्रा शुरु

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
कांग्रेस MLA का अनोखा ऐलान, 'हर महीने 600 लोगों को कराऊंगा अयोध्‍या की यात्रा'

इंदौर । विधायक संजय शुक्ला के द्वारा आयोजित यात्रा में भगवान राम लला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जा रहे नागरिकों का आज सुबह से जोरदार स्वागत किया गया । इन नागरिकों को शोभायात्रा के रूप में रेलवे स्टेशन तक ले जाया जाएगा ।

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के द्वारा एक बार फिर से 600 नागरिकों के समूह को अयोध्या की यात्रा पर ले जाया जा रहा है । इन नागरिकों को यादव नंद नगर से शोभायात्रा के रूप में रेलवे स्टेशन ले जाया गया ।विधायक शुक्ला के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हर वार्ड से एक माह में 1 वार्ड के फार्मूले पर अयोध्या यात्रा का आयोजन किया जा रहा है । इस कड़ी में आज वार्ड क्रमांक 12 में रहने वाले 600 नागरिकों का समूह अयोध्या की यात्रा पर रवाना हो रहा है । विधायक शुक्ला ने बताया कि शांति विद्या निकेतन यादवनंद नगर पर पूजा पाठ अभिषेक करने के उपरांत यह सभी नागरिक रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई । राज्य सरकार के द्वारा कोरोना के संक्रमण काल में लागू किए गए सभी प्रतिबंध हटा लिए जाने के कारण इन नागरिकों को शोभायात्रा के रूप में रेलवे स्टेशन तक ले जाया जा रहा है ।

जगह- जगह स्वागत

वार्ड में कई स्थानों पर मंच बनाकर भगवान राम लला के दर्शन करने के लिए उनके जन्म स्थल पर जा रहे नागरिकों का स्वागत किया गया । इसके साथ ही इन नागरिकों के स्वागत के लिए घरों के बाहर रंगोली बनाई गई थी । जो नागरिक यात्रा पर जा रहे हैं उन्हें हार पहनाए गए ।

- Advertisement -

इस यात्रा में इन नागरिकों के साथ विधायक संजय शुक्ला खुद भी जाएंगे । 4 दिन की अयोध्या यात्रा के दौरान रामलला के दर्शन के साथ ही सरयू नदी के तट पर दीपदान का आयोजन भी होगा ।

वार्ड में यात्रा के लिए व्यवस्था की कमान कोमल सोनी , छगन चौकसे, नरेश यादव, सुरेश प्रजापत ,दीपक भूतिया, जीतु साहू ,पंकज सोलंकी , सोनू पाल ,रामप्रसाद पाल ,अजित ठाकुर, हुकुम जोशी ,लक्ष्मी नारायण साहू ,भरत जैसवाल ,अजय पांडे पुरुषोत्तम पांडे संभाल रहे है ।

Exit mobile version