इंदौर बार एसोसिएशन चुनाव का मतदान जारी, देर रात सजेगा अध्यक्ष के सिर ताज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान बुधवार 10.30 बजे से शुरू हुए शाम चार बजे तक कतार में लगे सदस्य मतदान करेगें। इसके तुरंत बाद मतगणना की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। अध्यक्ष का ताज किसके सिर होगा यह फैसला देर रात तक हो जाएगा।

,मतदान के लिए संघ के 3750 सदस्य पात्र हैं। उम्मीद है कि मतदान 80 प्रतिशत से ज्यादा होगा। यानी निर्वाचन समिति के सामने तीन हजार मतों को जल्द से जल्द गिरने की चुनौती रहेगी। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी समरजीत सिंह चौहान ने बताया कि चुनाव में मतदाताओं को दो मतपत्र दिए जाएंगे। पहले मतपत्र में पदाधिकारियों के लिए मत देना होगा। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम और फोटो छपे होंगे। दूसरे मतपत्र पर कार्यकारिणी सदस्य के लिए मैदान में उतरने 19 प्रत्याशियों के नाम और फोटो हैं। मतदाताओं को इन दोनों मतपत्रों को दो अलग-अलग पेटियों में डालना होगा। मतदान के बाद ये पेटियां कमिश्नर कार्यालय की तरफ बनी नई इमारत के सभागृह तक पहुंचा दी जाएंगी

Exit mobile version