मंगलवार देर रात शहर के पलासिया थाना स्थित एक बेकरी के समीप छात्रों के बीच विवाद हो गया विवाद के बाद घायल छात्र को उसके साथी एमवाय अस्पताल लेकर गए जहां पर उन्होंने घायल छात्र का एक्सीडेंट होना बताया लेकिन जब जांच की तो यह जानकारी सामने निकलकर आई कि छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है पुलिस को सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ छात्रों का आपसी में विवाद हुआ था जिसके बाद एक छात्र को दूसरे छात्रों द्वारा अधिक पीटा गया जिसमें 1 छात्र की मौके पर मौत हो गई।
जांच अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात गीता भवन चौराहे के समीप बी फार्मा मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र सुजल राठौर निवासी बड़वानी अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलने के लिए आया था। वहीं पर ही उसके साथी राजदीप मौके पर मौजूद था जहां पर एक अन्य दोस्त की महिला मित्र के साथ सुजल की दोस्ती थी और दोनों का उस महिला मित्र को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि छात्रों ने सुजल पर ईंट से हमला कर दिया और सुजल की मौके पर मौत हो गई घबराए छात्र उसे एमवाय अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों द्वारा पूछे जाने पर घायल छात्र का एक्सीडेंट होना बताया लेकिन जब डॉक्टर ने देखा तो सूजन को गंभीर चोटें थी जिसके बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी
