शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम मचा रखा है जहां देर रात भी चंदन नगर थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क इलाके में एक शातिर चोर घर में दाखिल हुआ और सोने चांदी के आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गया घटना सीसीटीवी में कैद है अप पुलिस फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश में जुटी है।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाले फरियादी शाकिर ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी वह घर में सो रहे थे तभी एक अज्ञात चोर घर की खिड़की से अंदर दाखिल हुआ और घर में रखे सोने चांदी के आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गया घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज बरामद किए हैं जिसके आधार पर एक अज्ञात चोर की तलाश में पुलिस जुटी है।
