देश की बात, आपके शहर से
Indore22°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 15 बार पढ़ी गई

2022 में PM मोदी का पहला विदेश दौरा:अगले महीने जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की यात्रा; स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप और वैश्विक मुद्दों पर होगी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 से 4 मई तक जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस का आधिकारिक दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस साल प्रधानमंत्री की यह पहली विदेश यात्रा होगी।

Abhishek Raghuvanshi27 अप्रैल 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 से 4 मई तक जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस का आधिकारिक दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस साल प्रधानमंत्री की यह पहली विदेश यात्रा होगी। इस दौरान PM मोदी जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज, डेनमार्क के PM मेटे फ्रेडरिक्सन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे।

इस विदेश दौरे में PM मोदी तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप और वैश्विक मुद्दों पर बात करेंगे। बता दें कि इस दौरे पर प्रधानमंत्री इन 3 देशों के अलावा 4 अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री का आखिरी विदेश दौरा सितंबर 2021 में हुआ था, जब वे क्वाड देशों की समिट में हिस्सा लेने अमेरिका पहुंचे थे।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
2018 में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुए पहले इंडिया-नॉर्डिक समिट में PM मोदी और नॉर्डिक देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया था।अगस्त 2019 में हुए G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए PM मोदी पेरिस पहुंचे थे।

बर्लिन में PM मोदी और चांसलर स्कोल्ज का जॉइंट एड्रेस
PM मोदी बर्लिन में जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत-जर्मनी इंटर- गवर्मेंटल कांसुलेशन्स (IGC) के छठवें समारोह में भी हिस्सा लेंगे। IGC हर दो साल पर होने वाला बाइलैटरल डायलॉग फार्मेट है, इसमें दोनों देशों के मंत्री भी हिस्सा लेते हैं। चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ PM मोदी की यह पहली IGC मीट है।

इस दौरान, प्रधान मंत्री और चांसलर शोल्ज एक जॉइंट बिजनेस इवेंट को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री जर्मनी में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। साल 2021 में भारत और जर्मनी ने राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे किए हैं। दोनों देश साल 200 से एक दूसरे के स्ट्रैटेजिक पार्टनर रहे हैं। इस दौरे में दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होगी।

डेनमार्क में दूसरा इंडिया-नॉर्डिक समिट

इसके बाद PM मोदी डेनमार्क दौरा करेंगे। वे वहां PM मेटे फ्रेडरिक्सन के निमंत्रण पर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री कोपेनहेगन में होने वाले दूसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में भी हिस्सा लेंगे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री भारत-डेनमार्क बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।

दूसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट के दौरान, प्रधानमंत्री अन्य नॉर्डिक देशों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसमें आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्सडॉटिर, नॉर्वे के PM जोनास गहर स्टोर, स्वीडन की PM मैग्डेलेना एंडरसन और फिनलैंड की PM सना मारिन भी शामिल होंगे।

इस समिट में कोरोना महामारी के बाद आर्थिक सुधार, जलवायु परिवर्तन, इनोवेशन- टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बात होगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पहला इंडिया-नॉर्डिक समिट 2018 में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुआ था।

फ्रांस के साथ राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे

वापसी के दौरान PM मोदी 4 मई को पेरिस में रुकेंगे। वहां वे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। भारत और फ्रांस ने अपने राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे किए हैं। दोनों नेताओं की इस मुलाकात में स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के मसले पर बात होगी।

प्रधानमंत्री का यह दौरा फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के ठीक बाद हो रहा है। हालिया दौर में भारत की डिफेंस जरूरतों के लिए फ्रांस एक अहम पार्टनर बनकर उभरा है। PM मोदी ने अगस्त 2019 में फ्रांस दौरा किया था, जहां उन्होंने G7 समिट में हिस्सा लिया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
↑