17 साल की मासूम के साथ दोस्ती कर दुष्कर्म और अश्लील विडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपि गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ मुख्य आरोपी ने पहले रेप किया और उसके बाद उसने वीडियो बनाया और अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करना शूरू कर दिया। जिसके बाद नाबालिग ने बदनामी के डर से जैसे तैसे अपने दोस्त और घर से चुपके से पैसे निकालकर आरोपियों की डिमांड पूरी की।

वीडियो का इस्तेमाल कर रंगदारी वसूलने के इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, कथित तौर पर बलात्कार और उसका वीडियो बनाकर नाबालिग से ब्लैकमेल करने की वारदात इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की है। जहां जबरन वसूली करने के लिए वीडियो का इस्तेमाल करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध आरोपियों की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है और एरोड्रम रोड क्षेत्र में रहते हैं।
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी राज प्रजापर का नाबालिग के साथ कुछ महीनों तक अफेयर रहा, उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील वीडियो भी बनाए। वीडियो के एवज में उसने 2 लाख रुपये की मांग की और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक युवती के अन्य दोस्तो ने भी स्थिति का फायदा उठाया और पैसे की मांग में मुख्य आरोपी के साथ शामिल हो गए।

एरोड्रम थाना प्रभारी संजय शुक्ला के मुताबिक लड़की ने अपने घर से 21 हजार और दोस्त से करीब 25 हजार रुपये उधार लिए और वीडियो डिलीट कराने के लिए आरोपी को दे दिए लेकिन युवकों ने उसकी बात नहीं मानी और पैसे के लिए धमकाते रहै । इधर, इस मामले में जब नाबालिग युवती के परिजनों को पता चला तो उन्होंने सीधे पुलिस से संपर्क कर मामले की शिकायत की। इसके बाद राज प्रजापत नामक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जिसने अपने अन्य साथियों योगेश यादव, यानिक मालवीय और आनंद कारवाल के बारे में जानकारी दी। पुलिस की माने तो बच्ची की शिकायत पर अलग – अलग धाराओ में आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर कोर्ट मे पेश किया गया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version