आपसी रंजिश के चलते युवक को उतारा मोत के घाट मामला दर्जकर आरोपियो की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आपसी रंजिश के चलते मल्हारगंज क्षेत्र में एक युवक की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है वही बीच बचाओ में मृतक का एक साथी भी घायल हो गया । हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए । मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है ।

घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र के कंडिलपुरा की है । यहाँ साहिल वर्मा ओर यश पटेल पर आपसी रंजिश के चलते साहिल साहदेले नाम के आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर हमला कर दिया । जिसमें साहिल वर्मा और यश पटेल घायल हो गया । दोनों को एमवाय अस्पायल ले जाया गया जहाँ साहिल वर्मा की मौत हो गई जबकि यश का इलाज जारी है । घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे ।
फिलहाल घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है ।

Exit mobile version