इंदौर में गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता रखी गई जिसमें मुख्य तौर पर भाजपा द्वारा बूथ विस्तारक योजना को प्रदेश भर में सर्वव्यापी बनाने और पार्टी के डिजिटाइजेशन करने और जन-जन को भाजपा की ऐप ‘संगठन’ से जोड़ने के प्रयास की घोषणा की गई।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में संगठन पर्व के तहत बूथ विस्तारक योजना प्रारंभ की गई है जिसमें भाजपा के सभी मुख्य नेता वह सभी 20000 कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के 10 दिन में प्रदेश के 65000 ग्रामीण बूथ पर जाने वाले हैं और वह जान जान को भाजपा द्वारा बनाई गई ऐप संगठन से जुड़ेंगे भाजपा का मानना है टेक्नोलॉजी और डिजिटाइजेशन के इस दौर में भाजपा संगठन इस ऐप के जरिए बेहतर काम कर सकेगा। साथ ही सभी बूथ पर कार्यकर्ता अत्यधिक लोगों से यह ऐप डाउनलोड करवा कर पार्टी को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।
