हर घर तिरंगा राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ, सबसे ऊपर होगा सर्व धर्म समभाव , तिरंगा अभियान इंदौर 5 मई को होगा आयोजित
• 'एक शाम देश के नाम' संगीत कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति के साथ स्पंदन म्यूजिक ग्रुप जगाएगा राष्ट्रहित की भावना।
• ‘एक शाम देश के नाम’ संगीत कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति के साथ स्पंदन म्यूजिक ग्रुप जगाएगा राष्ट्रहित की भावना।
• कार्यक्रम में शहर के सभी धर्मों के प्रतिनिधि शामिल होकर राष्ट्रधर्म सर्वोपरि का सन्देश लोगों तक पहुंचाएंगे।
• दुनियाभर में होगा इस कार्यक्रम का प्रसारण। विदेश में मौजूद भारतीय जन मानस तक भी पहुंचेगा राष्ट्रहित का यह सन्देश।
अनेकता में एकता भारत देश की विशेषता है। इसी विशेषता को परिभाषित करता है हमारा तिरंगा। तिरंगा पहचान है हर भारतीय की और इसी भावना को पूरे देश में और भी जोश के साथ जगाने के उद्देश्य से किया जा रहा है आगाज़ ‘तिरंगा अभियान’ का। देश की आज़ादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर देशभर के कई शहरों में प्रमुख स्थानों पर तिरंगा फहराने के साथ इस अभियान का आगाज़ किया जा रहा है। इसी कड़ी में 5 मई 2022 को शाम 5.30 से रात्रि 8 के बीच, इंदौर शहर में रिजुविनेट हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर, आर.एस. भंडारी मार्ग, जंजीरवाला चौराहा पर भी तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया जायेगा। इस कार्यक्रम में विशेषतौर पर केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी व सांसद श्री शंकर लालवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही चर्च के बिशप, शहर काजी, गुरुद्वारा प्रमुख सहित विभिन्न धर्म प्रमुख भी इस अवसर पर आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित रहेंगे। वहीं वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस. सिसौदिया, कर्नल आशीष मारुलकर, श्री मीररंजन नेगी, वीरगति को प्राप्त शहीदों के परिवार से वीर नारियां व उनके परिजन, अन्य मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण व शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहकर इस अभियान को पूर्णता देंगे।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए रिजुविनेट हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर प्रमुख, डॉ. अनिल गर्ग एवं डॉ. संदीप जुल्का ने बताया- देश का सम्मान और हमारी पहचान है तिरंगा। जब कभी भी तिरंगा फहराता है तो हर भारतीय का मन गौरव से भर जाता है। शांति, वीरता और देश की मिट्टी से जोड़ने वाले तिरंगे के तीन रंग हम भारतीयों को एकता के सूत्र में बांधते हैं। इसी भावना को साथ लेकर पूरे देश में तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। हमें प्रसन्नता है कि हम इस महत्वपूर्ण और देशहित से जुड़े अभियान में योगदान देने के पात्र बने हैं। शहर में इस एक स्थान के अलावा और भी कुछ स्थानों पर तिरंगा फहराने की अनुमति प्राप्त हो चुकी है। इस आयोजन के जरिये हम हर एक व्यक्ति तक यह सन्देश पहुंचाना चाहते हैं कि हमारा राष्ट्र एक है, इसका ध्वज एक है और हम सबका एक ही ध्येय, एक ही अभिलाषा है कि इस एकसूत्र में हम सदैव बंधे रहें और इसके साथ ही तरक्की करें।
इस कार्यक्रम में डॉ. संदीप जुल्का व उनकी टीम सहित स्पंदन म्यूजिक ग्रुप तथा स्वराज 75 अमृत महोत्सव समिति, इंदौर के संयोजक- डॉ. राकेश शिवहरे, इंदौर डॉक्टर्स एसोसिएशन, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, इंदौर, श्री सूरज शर्मा, अध्यक्ष- हाई कोर्ट अभिभाषक संघ, इंदौर, श्री अरविंद तिवारी- अध्यक्ष, इंदौर प्रेस क्लब, मीणा समाज, इंदौर- डॉक्टर रवि वर्मा, वन बन्धु परिषद, इंदौर, चैप्टर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन श्री अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट, स्नेह नगर, इंदौर कोंकणस्थ ब्राह्मण समाज, सिंधी समाज, डॉ. कमलेश एस. गर्ग व योग समूह, इंदौर व रोटरी क्लब ऑफ़ इंदौर मार्शल एवं अखिल भारतीय बैरवा महासभा इंडियन प्लास्ट, आदि भी सहयोगियों के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। खासतौर पर आज के परिप्रेक्ष्य में इस कार्यक्रम के द्वारा हमारा उद्देश्य पूरे शहर में तिरंगे से जुड़े जोश को फैलाने के साथ ही देश की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के आनंद और उत्साह को बढ़ाना है। हम चाहते हैं कि तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भाव हर एक व्यक्ति के मन में प्रवाहित हो और दुनिया हमारी इस एकजुटता और देशप्रेम से प्रेरणा ले। जाति धर्म, वर्ग और राजनीति से परे यह हम सब देशवासियों का अपना कार्यक्रम है और इसे हमें मिलकर सफल बनाना है

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 14 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 14 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले