अपने आशियाने का पूरा होने का सपना लेकर रोज़ सोने वाले सिसोदिया दम्पति अब अपना आशियाना पूरा होता कभी नही देखा पायेंगे।
दरअसल इंदौर मैं विजय नगर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में रहने वाले दंपत्ति ईश्वर सिंह सिसोदिया और उनकी पत्नी नीतू सिसोदिया अपने घर के निर्माणाधीन होने की वजह से सामने स्थित बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट में किराए से रह रहे थे। जहां ईश्वर सिंह निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम कर रहा था वही पत्नी नीतू ग्रहणी होने के चलते घर संभालती थी। बीते 3 से 4 महीनो से घर का निर्माणकार्य चल रहा था और अब कुछ ही समय बाद निर्माण कार्य पूरा भी होने वाला था।लेकिन रोज़ अपना आशियाना पूरा होने का सपना लेकर सोने वाले सिसोदिया दम्पत्ति अब अपने आशियाने पूरा होता नही देख पायेंगे। क्योंकि सुबह होने से पहले ही बिल्डिंग में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आसपास में रहने वालों ने आग को देखते ही सूचना फायर ब्रिगेड को दी ओर प्ले वासियों द्वारा आग को बुझाने की कोशिश भी की गई और उन काटना स्थल पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग भी बुझा दी गई लेकिन तब तक आग ने आसपास खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया था जिसकी वजह से आग धीरे धीरे दूसरी मंजिल तक पहुंच चुकी थी बिल्डिंग में 10 से 12 प्लेटो में रहने वाले लोगों मैं से सात की मौत हो चुकी थी वही दो अन्य ने बिल्डिंग में से कूद कर अपनी जान बचाई जिसमें से सिसोदिया दम्पति की धुँए से दम घुटने की वजह से दोंनो की मौके पर ही मौत हो गई।
