इंदौर की स्वर्ण बाग कॉलोनी में शुक्रवार देर रात बड़ा अग्निकांड हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मोके पर पहंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।
घटना विजय नगर थाना क्षेत्र के स्वर्ण बाग कालोनी की है जहाँहादसा देर रात हुआ जहा पार्किंग में लगे मीटर में शॉर्टसर्किट से आग लग गई वही स्पार्किंग होने से पास मे रखी कार में आग लगी कार से आग धीरे-धीरे पार्किंग में रखी दर्जनभर से ज्यादा मोटरसाइकिल तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग की बड़ी बड़ी लपटें उठने लगीं, जिसकी वजह से बिल्डिंग में रहने वालों का दम घुटने लगा। इस दौरान वे बाहर निकलने की स्थिति में भी नहीं थे, क्योंकि पार्किंग में ही आग भड़की हुई थी। कुछ लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूद गए। उनके हाथ-पैर में चोट आई। वही इस घटना में 5 लोगों की मौत हो चुकी है वही 5 लोग बुरी तरह घायल है जिन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुचाया है।
