ग्वालियर। दिनांक 06.05.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार पूर्व से ही प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 06.05.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्कर थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत बड़ागांव हाईवे पुल के पास स्मैक बैचने की फिराक में एक महिला के साथ मोटर सायकिल लिये हुए खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच तथा थाना मुरार की संयुक्त टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाशों को पकड़ने हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेजने हेतु निर्देश किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक मुरार श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री रत्नेश तोमर व श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक को थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता तथा थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत बड़ागांव के पास एक मोटर सायकिल लिये एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा जिसके साथ एक महिला भी थी, पुलिस टीम को देखकर उक्त संदिग्ध व्यक्ति के द्वारा महिला को मोटर सायकिल पर बैठाकर भागने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उन्हे धरदबोच लिया गया। पकडे़ गये दोनों संदिग्ध महिला व पुरूष की बारी-बारी से तलाशी लेने पर पुरूष तस्कर के पेंट की बायीं जेब मे रखी सफेद रंग की पालीथिन में तीन स्मैक की पुड़िया रखी हुई मिली जिनकी कुल मात्रा 45 ग्राम कीमती 04 लाख 50 हजार रूपये, 02 कीपेड मोबाइल, 300 रूपये नगद तथा महिला पुलिस द्वारा महिला तस्कर की तलाशी लेने पर उसके पास से मिले पर्स में से 240 रूपये नगद, एक सुनहरे रंग का कीपेड मोबाइल, 04 स्मैक की पुड़िया रखी हुई मिली जिनकी कुल मात्रा 55 ग्राम कीमती 05 लाख 50 हजार रूपये की जप्त की गई। इस प्रकार पकड़े गये महिला व पुरूष तस्कर के पास से पुलिस टीम ने कुल 100 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 10 लाख रूपये, 03 कीपेड मोबाइल, 540 रूपये नगद, मोटर सायकिल जप्त की। पकड़े गये पुरूष तस्कर से स्मैक के संबंध में पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि वह मैनपुरी उ0प्र0 से स्मैक लाकर यहां बैचा करता था तथा महिला को साथ में रखने के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि महिला साथ में होने पर वह पुलिस चैकिंग से आसानी बच जाता था। पकड़े गये दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुरार में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे स्मैक के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूका:- 100 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 10 लाख रूपये, 03 कीपेड मोबाइल, 540 रूपये नगद, मोटर सायकिल।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव क्राईम ब्रांच टीम- उप निरीक्षक नरेन्द्र सिसोदिया, सउनि दिनेश सिंह तोमर, प्र.आर. मनीष चौहान, भगवती सोलंकी, मनोज एस., आर. राघवेन्द्र भदौरिया, जितेन्द्र तुरेले, आशीष शर्मा, नरवीर राणा, विकास सिंह, पवन झा, रामवीर सगर, म.आर. सुनीता एवं थाना मुरार की टीम- उनि0 सुमित्रा तिग्गा, आर0 योगेन्द्र सिंह सिकरवार, नीरज यादव, पंकज तोमर, दिनेश राजावत, म0आर0 यासमीन एवं आर0 चालक योगेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।
