संसदीय समिति के रडार पर ट्विटर-IRCTC:थरूर की अगुआई वाली कमेटी ने समन भेजा; यूजर्स की डेटा प्राइवेसी-सिक्योरिटी को लेकर आज होंगे सवाल
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने ट्विटर और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) को समन भेजा है।
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने ट्विटर और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) को समन भेजा है। कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली कमेटी ने ‘नागरिकों के डेटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी’ के मुद्दे पर शुक्रवार को दोनों कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों को तलब किया है। स्टैंडिंग कमेटी ट्विटर और IRCTC के अधिकारियों से इसी सिलसिले में सवाल करेगी।
ट्विटर से यूजर्स के डेटा प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर पूछताछ हो सकती है। वहीं, IRCTC से पैसेंजर्स के डेटा को मोनेटाइज करने को लेकर जारी किए गए टेंडर के बारे में पूछताछ हो सकती है।
ट्विटर के मैनेजमेंट को लेकर हो सकते हैं सवाल
दो दिन पहले ही ट्विटर के पूर्व सिक्योरिटी चीफ पीटर जटको ने भारत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि सरकार ने सोशल मीडिया कंपनी को एक ऐसे व्यक्ति को काम पर रखने के लिए मजबूर किया जो एक “सरकारी एजेंट” था। इसका मकसद यूजर्स के सेंसेटिव डेटा को एक्सेस करना था।
हालांकि, ट्विटर ने कहा कि यह एक झूठी कहानी है। इस साल जनवरी में जाटको को कंपनी से निकाल दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें ट्विटर की खामियां बताने की वजह से निकाला गया था। सूत्रों के मुताबिक, पैनल ट्विटर से इसके मैनेजमेंट को लेकर सवाल करेगा। साथ ही यह भी पूछा जाएगा कि मैनेजमेंट ने किसी विशेष पॉलिटिकल पार्टी के पक्ष में काम किया है या नहीं।
IRCTC पर यूजर्स का डेटा बेचने का आरोप
IRCTC पर आरोप है कि वह अपने पैसेंजरों का डेटा बेचकर कमाई करने का प्लान बना रही है। IRCTC को डिजिटल मोनेटाइजेशन से 1000 करोड़ रुपए की कमाई होगी। आरोप है कि 10 करोड़ से अधिक यूजर्स वाली IRCTC ने कस्टमर्स के डेटा को मोनेटाइज करने को लेकर एक सलाहकार नियुक्त करने वाली है और इसके लिए टेंडर भी जारी किया है।
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, IRCTC के अधिकारियों के साथ मीटिंग में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। टेंडर के मुताबिक,स्टडी किए जाने वाले डेटा में यूजर्स के नाम, नंबर से लेकर एड्रेस जैसी तमाम डिटेल्स शामिल हैं। हालांकि, IRCTC के एक सीनियर अधिकारी ने ऐसी खबरों को फेक बताया था। उन्होंने कहा कि कंपनी अपना डेटा नहीं बेचती है और ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है।
डेटा और प्राइवेसी पर रिपोर्ट सबमिट करेगी कमेटी
केंद्र सरकार ने 3 अगस्त को पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल वापस ले लिया। सरकार इसकी जगह साइबर स्पेस में पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन के लिए नया बिल लाएगी। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिल वापस लेने का प्रस्ताव रखा था।
थरूर के नेतृत्व वाला पैनल डेटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर टेक कंपनियों, सोशल मीडिया फर्म्स, मंत्रालयों के साथ मीटिंग कर रहा है। यह पैनल 30 अगस्त को कमेटी का कार्यकाल खत्म होने से पहले अपनी रिपोर्ट देने वाली है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले

