संत-महात्माओं ने भी देखा कश्मीर का सच, फिल्म देख भावुक हुए बटुक
कश्मीरी पंडितों पर जुल्म और अत्याचारों पर आधारित फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स मूवी (The Kashmir Files ) को देखने आज बड़ी संख्या में इंदौर शहर के सन्त महात्मा ओर बटुक पहुँचे।
कश्मीरी पंडितों पर जुल्म और अत्याचारों पर आधारित फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स मूवी (The Kashmir Files ) को देखने आज बड़ी संख्या में इंदौर शहर के सन्त महात्मा ओर बटुक पहुँचे। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं पार्षद दीपक जैन (टीनू) ने बताया कि यह फ़िल्म कश्मीर की त्रासदी को बयां करती है। कश्मीरी पंडितो के दर्द को इस फ़िल्म में दिखाया गया है। टीनू जैन ने बताया कि हमने कि आज 300 से अधिक सन्त-महात्माओं, बटुकों और कार्यकर्ताओं को फिल्म दिखाने की व्यवस्था की थी। हाथों में भगवा झंडा और तिरंगा लिए देश भक्ति के नारे लगाते सन्त महात्माओं ओर बटुकों एवं वार्ड 6 के कार्यकर्ताओ ने रैली के रूप में एयरपोर्ट रोड स्थित मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने पहुंचे.
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि फिल्म में दर्शाया गया है कि किस तरह की परिस्थितियां उस समय कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ थी। किस प्रकार कश्मीरी पंडितों की बस्तियों में आग लगाई गई , मजबूर होकर व्यापार व्यवसाय छोड़ना पड़ा और वहां से पलायन करने पर मजबूर हुए। फ़िल्म देखने आये सन्त महात्माओं ने कहां की अत्याचार के चलते कश्मीर के पंडितों को अपनी विरासत और अपना काम छोड़कर अपनी कर्म भूमि से दूर जाना पड़ा, इस सत्य घटना को इस फ़िल्म में दिखाया गया है। कहा कि बड़ी विडंबना है कि अपने ही देश में अपने घर परिवार संपत्ति छोड़कर पलायन को मजबूर कश्मीरी पंडितों की सच्चाई को फिल्म में दिखाया गया है।
संतो ने कहा कि समाज को यह बताना बहुत जरूरी है कि इतिहास में किस तरह की गलतियां हुई है। यह मात्र एक फिल्म नहीं है और ना ही इसे मनोरंजन की दृष्टि से देखने आये हैं। यह फिल्म उन अत्याचारों का जीता जागता दस्तावेज है जो कश्मीरी पंडितो के साथ किया गया है।
दीपक जैन टीनू ने बताया कि इस फिल्म दिखाने का उद्देश्य केवल इतना ही है कि किसी एक कश्मीरी पंडित के खिलाफ किसी तरह का अत्याचार होता है तो अब 130 करोड़ भारत के सपूत उसके साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर महामंडलेश्वर डॉ चेतन स्वामी जी, महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा, महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास जी महाराज, श्री अन्ना महाराज ,हंसदास मठ के प्रमुख पवन शर्मा जी, वीर बगीची के प्रमुख पवनानंद जी महाराज,कबीर पंथी श्री बालक दास जी, दादू जी महाराज, विजयराम दास जी, राजानंद जी महाराज, कपिल शर्मा, मुकेश खाटवा सहित बड़ी संख्या में विद्याधाम, संस्कृत पाठशाला, हँसदास मठ के बटुक और वार्ड 6 के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 10 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले

