शहर में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर लगभग 35 गुंडे बदमाशों पर की जिला बदर कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर सिस्टम के अनुसार पुलिस द्वारा लगातार आदतन अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए नजर आ रही है इसी के तहत पिछले 1 माह में 35 बदमाशों पर जिला बदर की कार्यवाही की गई है….।

इंदौर मैं पुलिस कमिश्नर सिस्टम के अनुसार शहर में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही शहर में शांति व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों पर लगातार कार्रवाई करते हुए नजर आ रही है इसी कड़ी में पिछले एक महीने की अगर बात की जाए तो पुलिस द्वारा शहर के तमाम थाना क्षेत्रों से आदतन अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई की गई है पूरे मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र का कहना है पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई के तहत 35 ऐसे आदतन अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई की गई है यह विभिन्न अपराधों में संलिप्त थे जिसके चलते इन पर कारवाई को पुलिस द्वारा अंजाम दिया गया है शहर में शांति व्यवस्था कायम की जाए इसके लिए पुलिस तमाम तरह के प्रयास कर रही है जो कि आने वाले दिनों में आदतन अपराधियों पर लगातार कार्रवाई नजर आएगी

Exit mobile version