प्रियंका गांधी के 2 मई को मध्यप्रदेश में आने के संकेत , जयेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष की शादी में हो सकती है शामिल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मालवा के युवा आदिवासी नेता कांग्रेस के मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा जो आदिवासी संगठन जयेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है की शादी छत्तीसगढ़ के धमतरी की जागृति से हो रही है 2 मई को वह अपने पैतृक गांव भैंसदेई में अपनी ताकत आजमाने के लिए एक सामूहिक भोज कर रहे हैं उनके नजदीकी सूत्रों अनुसार इस भोज में डॉक्टर अलावा ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के अलावा मध्य प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं जयस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को न्योता दिया है इसी संबंध में डॉ हीरालाल अलावा ने विगत दिनों कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता श्रीमती प्रियंका गांधी को भी निमंत्रण देकर उनके आगमन का की गुहार की डॉक्टर अलावा के नजदीकी सूत्रों था श्रीमती प्रियंका गांधी ने उनको आश्वासन दिया कि मैं अवश्य आऊंगी राजनीतिक सूत्रों अनुसार अगर श्रीमती प्रियंका गांधी डॉ आलावा के आमंत्रण पर इस भोज में आती है तो अंचल में ही नहीं मध्यप्रदेश में इस आदिवासी नेता की ताकत बढ़ेगी जिससे कांग्रेस के अंदर के वर्तमान आदिवासी नेताओं के चेहरे पर अभी से ही लकीरें खिंच गई है. ज्ञात हो कि डॉ हीरालाल अलावा विश्व की प्रमुख आदिवासी संगठन जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा एम्स नई दिल्ली से सहायक प्राध्यापक की नौकरी से त्यागपत्र देकर मनावर से विधायक निर्वाचित हुए हैं.

Exit mobile version