देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 1 बार पढ़ी गई

रूस-यूक्रेन जंग:युद्ध के बाद परेशानियों का पहाड़, इसके बावजूद रूस छोड़ने को तैयार नहीं भारतीय

यूक्रेन पर रूस के हमले 160 दिन से जारी हैं। इस दौरान दुनियाभर के देशों का रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाना जारी है। अब रूस की गिनती ऐसे देश के रूप में हो गई है, जिस पर सबसे ज्यादा प्रतिबंध हैं।

Abhishek Raghuvanshi3 अगस्त 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

यूक्रेन पर रूस के हमले 160 दिन से जारी हैं। इस दौरान दुनियाभर के देशों का रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाना जारी है। अब रूस की गिनती ऐसे देश के रूप में हो गई है, जिस पर सबसे ज्यादा प्रतिबंध हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ईरान के पास था। इन प्रतिबंधों ने न सिर्फ रूस को प्रभावित किया है, बल्कि यहां रह रहे भारतीयों पर भी गहरा असर पड़ा है।

तमाम दिक्कतों के बावजूद वह रूस छोड़ने के बारे में विचार नहीं कर रहे हैं। एप्पल समेत 500 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने रूस से कारोबार बंद कर दिया है। रूस में रह रहे लोग फोन बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, शिक्षा, बिजनेस, एंटरटेनमेंट जैसी सुविधाओं से कट चुके हैं।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
लोग काम करने के लिए जरूरी मीडिया प्लेटफॉर्म को भी सब्सक्राइब नहीं कर पा रहे हैं।जंग के बावजूद बच्चे घरों से बाहर खेलने निकल रहे हैं।

OTT सब्सक्रिप्शन के लिए पेमेंट नहीं
मॉस्को स्थित मीडिया मैनेजर दत्तन नायर कहते हैं कि लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। लोग यूट्यूब, नेटफ्लिक्स या क्लाउड स्टोरेज सब्सक्रिप्शन के लिए पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं। फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म या अंग्रेजी की न्यूज वेबसाइट तक पहुंचने के लिए VPN सर्विस का इस्तेमाल करना पड़ता है, जो कि बहुत अस्थिर है। इसकी वजह है कि रूसी सरकार आए दिन सेवाओं को बंद कर देती है।

छात्र अपने अंतरराष्ट्रीय कार्ड यूज नहीं कर पा रहे
नायर बताते हैं कि हमारे बच्चे विदेश में रहते हैं, हम उन्हें पैसे नहीं भेज पा रहे हैं। हमने हाल ही में एक ऐसे मुद्दे का सामना किया है, जहां कोई भी कूरियर कंपनी भारत से रूस में कई मैग्जीन भेजने के लिए तैयार नहीं थी। अभिषेक मोहंती सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी से PhD कर रहे हैं। वे इस बात से सहमत हैं कि भुगतान का मुद्दा सबसे अधिक परेशानी पैदा कर रहा है। रूस में पढ़ रहे हजारों भारतीय छात्र अब अपने अंतरराष्ट्रीय कार्ड का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

अभिषेक ने कहा कि सभी में एक अच्छी बात यह है कि कई छात्रों ने रूबल में भुगतान पाने के लिए काम करना शुरू कर दिया। मुझे मार्केटिंग में नौकरी मिल गई और यह मेरे लिए बहुत अच्छी बात है। मॉस्को में दिशा फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. रामेश्वर सिंह बताते हैं कि 2014 में भारत और रूस के बीच छोटे और मध्यम व्यवसायों को शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

व्यापार में दिक्कत
उन्होंने कहा कि कोरोना से उबर रही नई छोटी और मझौली कंपनियों को रूस और भारत में एक साथ ‌‌व्यापार करने में दिक्कतें आ रही हैं, क्योंकि कोई स्पष्ट पॉलिसी नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या युद्ध से रूस में भारतीय व्यावसाय बंद हो गए हैं, सिंह ने कहा कि ऐसे उद्योग हैं जिन्हें महामारी के दौरान काफी नुकसान हुआ है।

युद्ध पर राय देने से बच रहे भारतीय, युवा इस युद्ध के खिलाफ हैं
रूसी समाज युद्ध को लेकर बंटा हुआ है। अमूमन बच्चे ऑपरेशन का विरोध कर रहे हैं, जबकि माता-पिता इस युद्ध के पक्ष में हैं। भारतीय समुदाय अभी इस भावुक अंतरद्वंद्व से बचा हुआ है। नायर ने बताया कि अक्सर रूसी दोस्तों के साथ बहस हो जाती है, लेकिन अभी तक किसी ने हमसे संबंध नहीं तोड़े हैं। अभिषेक मोहंती बताते हैं कि मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग जैसे बड़े शहरों में लोगों में युद्ध के प्रति गहरा विरोध है,। लेकिन अरखान जेल्सक जैसे छोटे शहरों में सरकार के प्रति समर्थन ज्यादा है, जहां वो बीते तीन साल से रह रहे हैं।

भारतीय छात्र समुदाय भी एकजुट है, जबकि यूरोप और जापान से कई छात्रों को दूतावास ने देश छोड़कर जाने की हिदायत दी है। भारत के उन छात्र को जरूर समस्या हुई है, जो रूस में रिसर्च के लिए आए थे और उन्हें पश्चिमी देशों से फंड किया था। ये फंडिंग बंद है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
↑