मोहन भागवत की खरी-खरी:फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखने के बाद बोले- हमने दूसरों का लिखा इतिहास पढ़ा, अब अपनी नजर से समझ रहे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को दिल्ली में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसकी खूब तारीफ की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को दिल्ली में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसकी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा- यह तथ्यों पर आधारित फिल्म है। ये जो संदेश देती है, उसकी आज देश को जरूरत है। अब तक हम दूसरों का लिखा हुआ इतिहास पढ़ते आए थे। अब हम भारतीय नजरिये से अपने इतिहास की तरफ देख रहे हैं।
भागवत ने कहा- पृथ्वीराज चौहान, मोहम्मद गोरी, मत चूको चौहान यह सब हम पहले भी पढ़ चुके हैं, लेकिन ये सब किसी और ने लिखा था। भारत की भाषा में भारत में लिखा हुआ, जो चित्रित किया गया है, वो आज हमने पहली बार हम देख रहे हैं।
भागवत ने कहा कि हमारे इतिहास को हम अपनी नजर से अपने हृदय से समझ रहे हैं। इसे समझने का मौका देशवासियों को मिलेगा तो निश्चित ही इसका परिणाम देश के भविष्य के लिए अच्छा होगा। भारतवासी सब एक होकर भारत के सम्मान की रक्षा करने में उस प्रकार से पराक्रमी होंगे, जिस प्रकार से पराक्रमी लोगों को इस फिल्म में दिखाया गया है।
गुरुवार को कहा था- हम इतिहास नहीं बदल सकते
ज्ञानवापी विवाद पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया था। नागपुर में RSS के एक कार्यक्रम में गुरुवार शाम भागवत ने कहा था- ‘ज्ञानवापी का एक इतिहास है, जिसे हम बदल नहीं सकते। आज के हिंदू और मुसलमानों ने इसे नहीं बनाया है। रोज एक मस्जिद में शिवलिंग को क्यों देखना? झगड़ा क्यों बढ़ाना। वो भी एक पूजा है जिसे उन्होंने अपनाया है। वो यहीं के मुसलमान हैं।’ भागवत ने आगे कहा- वे बेशक बाहर से आई है, लेकिन वह भी एक पूजा-पद्धति है, और जिन्होंने अपनाई है, उन सबके पूर्वज भी हमारे ऋषि-मुनि और क्षत्रिय ही हैं।
अमित शाह ने भी की है फिल्म की तारीफ
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नई दिल्ली में बुधवार शाम फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखी थी। शाह ने फिल्म और कलाकारों की खूब तारीफ की थी। उन्होंने कहा था- इतिहास के एक छात्र के रूप में इस फिल्म का आनंद लिया, जिसमें भारत के सांस्कृतिक युद्धों को दर्शाया गया है। 13 साल बाद अपने परिवार के साथ थिएटर में फिल्म देख रहे थे।
योगी ने पूरे कैबिनेट के साथ देखी फिल्म
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ गुरुवार को सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देखी। लखनऊ के लोक भवन में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी। फिल्म देखेने बाद योगी आदित्यनाथ ने इसे UP में ट्रैक्स फ्री करने की घोषणा की थी।
अखिलेश बोले- इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बन सकती
योगी सरकार के मूवी स्क्रीनिंग में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा था- ऐतिहासिक फिल्म देखने के बाद कैबिनेट से आग्रह है कि UP की वर्तमान हालत भी देखें। इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बन सकती।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले