मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर सायरन की आवाज पर एकसाथ जलेंगे 21 लाख दीपक, बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के दिन 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे जिससे उज्जैन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा। सायरन बजते ही ये सभी दीपक जलने लगेंगे।
उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के दिन 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे जिससे उज्जैन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा। सायरन बजते ही ये सभी दीपक जलने लगेंगे। इसके पहले अयोध्या मं साढ़े नौ लाख दीपक जलाए गए थे और उज्जैन में उससे कहीं ज्यादा दीपक जलाए जाने की तैयारी है।
जानकारी के मुताबिक महाशिवरात्रि पर क्षिप्रा नदी के भूखी माता मंदिर घाट से लेकर रामघाट तक 12 लाख दीपक लगाए जाएंगे। तीन लाख दीपक अलग-अलग जगह, घरों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में लगेंगे। दीयों को लगाने के लिए 12 हजार स्वयं सेवक लगेंगे। इसके लिए जिला पंचायत, शिक्षा विभाग, नगर निगम और स्मार्ट सिटी को जिम्मेदारी दी गई है।
उज्जैन, इंदौर, देवास में बन रहे दीपक
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पहले 12 लाख दीये लगाने की योजना थी लेकिन लोगों की कार्यक्रम में भागीदारी को देखते हुए लक्ष्य को बढ़ाया दिया है। सामाजिक संगठनों, स्टूडेंट्स और दूसरे धर्मों से जुड़े लोगों को भी शामिल किया गया है। समितियां भी बनाई गई हैं। क्षिप्रा किनारे एक हजार दीपक लगाकर रिहर्सल भी की गई। एक आदमी करीब 100 दीपक लगा सकेगा। उज्जैन की महाशिवरात्रि की दीपक जलाने का कार्यक्रम अयोध्या के दीपोत्सव से बहुत अलग होगा। कलेक्टर सिंह ने कहा कि दीपक बनाने के टेंडर निकाले जो उज्जैन, देवास और इंदौर में भी बनाए जा रहे हैं।
घाटों पर दीपक जलाने के लिए मार्किंग
दीपोत्सव में अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उज्जैन में तैयारी कर ली गई है। कुल 21 लाख दीप जलाने के लिए अयोध्या की तरह घाटों पर मार्किंग की है। उज्जैन में रामघाट से भूखी माता घाट तक 12 लाख दीपक लगाए जाएंगे। अयोध्या की तरह उज्जैन में भी नगर निगम और स्मार्ट सिटी के साथ जिला पंचायत से जुड़े 12 हजार से अधिक स्वयं सेवक इसमें जुड़ेंगे। उज्जैन के घाटों पर 12 लाख, महाकाल मंदिर में 51 हजार, फ्रीगंज टॉवर पर एक लाख, शहर के मंगलनाथ, चिंतामन मन, काल भैरव, भूखी माता, हरसिद्धि मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर भी दीपक जलाए जाएंगे।
एक घंटे तक जलेंगे दीपक
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के अफसरों से संपर्क किया गया है। जल्द ही, टीम के कुछ सदस्य तैयारी देखने उज्जैन आने वाले हैं। कार्यक्रम में शाम सात बजे सायरन बजते ही दीपक एकसाथ जलाए जाएंगे। सभी दीपक करीब एक घंटे तक जलेंगे। इसके लिए स्वयं सेवकों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Ujjainउज्जैन में करणी सेना के 2 गुटों में खूनी झड़प, दो लोगों की मौत; किस बात पर बवाल? 56 दिन पहले
Indoreउज्जैन के नागरिक चौड़ीकरण कार्यों में सहयोग प्रदान कर देश के लिए एक नई मिसाल बन रहे है-मुख्यमंत्री डॉ यादव 160 दिन पहले
Indoreबालगृह के बाथरूम की ग्रिल तोड़कर तीन बच्चे भागे:सुरक्षा पर सवाल; जनवरी में फरार हुए दो बच्चों का भी अब तक सुराग नहीं 169 दिन पहले
Indoreउज्जैन में चाइना डोर की अवैध बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई 305 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवक को दोस्तों ने बेरहमी से पीटा:शिकायत करने थाने पहुंचा तो आने लगे चक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम 345 दिन पहले
Indoreअफसरशाही की बेलगाम हनक लोकतंत्र पर हिटलरशाही की परछाई 361 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा की पहल पर इंदौर को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के अभियान के तहत की गई कार्रवाई 361 दिन पहले
Ujjainउज्जैन में संभाग स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई क्षीरसागर मैदान से फ्रीगंज के शहीद पार्क तक 799 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainउज्जैन। कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी को ₹4000/ की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रगे हाथ पकड़ा। 799 दिन पहले
Ujjainअखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कोर्ट परिसर में एक पौधा मां के नाम लगाया 800 दिन पहले
Ujjainमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएँ सीएम की ओर से मंत्री तुलसी राम सिलावट सवारी में हुए शामिल 821 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainउज्जैन-मक्सी रोड़ 700 करोड़ में बनेगा फोरलेन, पैदल चलने वालों के लिए सर्विस बनेगी, शाजापुर – मक्सी राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधा जुड़ेगा। 821 दिन पहले
Ujjainमहामंडलेश्वर मां अन्नपूर्णा गिरी के उज्जैन आश्रम पर श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया 822 दिन पहले
Ujjainनूतन मंदिर मैं प्रवेश भक्तों का सैलाब दर्शन के लिए आया महाकाल परिसर में सती माता महोत्सव मनाया जा रहा 826 दिन पहले
Ujjainपंचायती निरंजनी अखाड़ा द्वारा लोक विख्यात कथा वाचक भगवान शरण बापू का महामंडलेश्वर पट्टा अभिषेक 827 दिन पहले
Ujjainसावन माह के आरंभ से पहले महाकाल समिति द्वारा बेठक का आयोजन 832 दिन पहले
Ujjainहाथ ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ द्वारा उज्जैन नगर पालिका निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया 834 दिन पहले