भारतीय जनता युवा मोर्चा 15 मई से चलाएगा युवा जोड़ो अभियान
इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभागीय बैठक का आयोजन साउथ तुकोगंज स्थित एक निजी परिसर में किया गया।
इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभागीय बैठक का आयोजन साउथ तुकोगंज स्थित एक निजी परिसर में किया गया।
युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और इंदौर संभाग के प्रभारी रणजीत सिंह चौहान ने बैठक में मोर्चा के जिला पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा और जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर भी इस दौरान मौजूद रहे।
15 मई से युवा जोड़ो अभियान चलाएगा युवा मोर्चा।
इस मौके पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मोर्चा उपाध्यक्ष चौहान ने कहा कि बीजेपी कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मना रही है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, युवा जोड़ो अभियान 15 मई से 15 जून तक चलाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य 3 कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक अधिक युवाओं को जोड़ने का कार्य किया जाएगा, जिसमें पहला है “भाषण प्रतियोगिता“ इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न विषयों जैसे नव भारत में युवाओं की भूमिका, पर्यावरण, नई शिक्षा नीति, स्टार्ट अप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत ,आजादी का अमृत महोत्सव, संविधान निर्माता अंबेडकर आदि पर प्रतियोगिता विधानसभा, संभाग एवं जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। यह स्पर्धा 15 से 22 मई तक आयोजित होगी, जिसके तहत राष्ट्रवादी विचारधारा से युवाओं को जोड़ना और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में युवाओं को अवगत कराया जाएगा।
इसके पश्चात दूसरा कार्यक्रम“ सोशल मीडिया कैंपेन“ रहेगा जो कि 23 मई से 27 मई तक चलेगा। इसमें सोशल मीडिया के प्रमुख प्लेटफार्म के माध्यम से गैर राजनीतिक युवाओं को भारतीय राजनीति और राष्ट्रवाद जैसे विषयों पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जोड़ने एवं युवा सम्मेलन के लिए व्यापक कैंपेन चलाया जाएगा साथ ही राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर हेशटेग के साथ अपलोड की जाएगी।
तीसरा मुख्य कार्यक्रम “युवा सम्मेलन“ 1 जून से 15 जून तक आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन के माध्यम से युवा मोर्चा अलग-अलग सेगमेंट के युवाओं के बीच में जाएगा एवं उन्हें इस सम्मेलन में सम्मिलित करेगा जैसे युवा वकील, खिलाड़ी, कलाकार, नव मतदाता, डॉक्टर, इंजीनियर, किसान, युवा व्यवसाई, युवा नेतृत्व एवं सोशल मीडिया पर सक्रिय युवा।
युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि भाजपा केडर बेस पार्टी है। हमारा उद्देश्य चुनाव जीतना नहीं जन सेवा करना है साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा अपने सिद्धांतों और नीति पर कार्य करते हुए युवाओं को राष्ट्र हित के लिए साथ लेकर चलती है इस हेतु युथ कनेक्ट कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार, महानगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, युवा मोर्चा के सम्भागीय प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडेय, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर सहित युवा मोर्चा के संभाग में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष व प्रमुख युवा मोर्चा के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 8 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 11 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 11 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 11 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 12 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 12 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 12 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 17 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 18 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 22 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 24 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 24 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 24 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 26 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 26 दिन पहले