जिला आबकारी द्वारा निरस्त की गई 16 भांग और 12 घोटा दुकानों में से करीब 10 भांग घोटा दुकानों का संचालन विभाग खुद कर रहा है, दुकानों की नीलामी के लिए 22 जुलाई को टेंडर जारी कर दिए गए हैं 29 जुलाई टेंडर खोले जाएंगे।
वर्षों से इंदौर जिले की भांग घोटा दुकानों का एक ही ठेकेदार मुजाहिद खान द्वारा संचालन किया जा रहा था। लाइसेंस की आड़ में मुजाहिद खान अवैध भांग की बिक्री कर रहा था जिसकी लगातार शिकायतें इंदौर कलेक्टर को मिली थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने आबकारी विभाग को जांच के निर्देश दिए थे जांच में कई अनियमितताएं सामने आने के बाद 16 भांग और 12 घोटा दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए है। श्रावण मास में भांग का अधिक उपयोग होता है भगवान शिव को भी भांग का ही भोग लगाया जाता है ऐसे में विभाग नहीं करीब एक दर्जन भांग घोटा दुकानों के संचालन का निर्णय लिया जिसके तहत शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थित भांग घोटा दुकानों का संचालन आबकारी विभाग के कर्मचारी कर रहे है।
