सिरफिरे युवक ने चाकू दिखाकर गर्लफ्रेंड को दी जान से मारने की धमकी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सोशल मीडिया पर प्रेमिका से शादी ना करने से नाराज एक सिरफिरे ने चाकू दिखाकर हमला करने का प्रयास किया था जिसका वीडियो वायरल हुआ था मामले की जानकारी जब थाने तक पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके पास से धारदार हथियार बरामद हुआ है।

मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के जगजीवन राम नगर में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी ही प्रेमिका को शादी ना करने को लेकर नाराज होकर चाकू दिखाकर हमला करने का प्रयास किया हालांकि घटना के दौरान उसकी सहेली ने साहस दिखाया और सिरफिरे प्रेमी से जान बचाई सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल की और पीयूष उर्फ शानू नामक युवक को गिरफ्तार किया है युवक से घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है बताया जा रहा है आरोपी पीयूष यूपी से पिछले 5 सालों से प्रेम करता है और शादी करने की जिद कर रहा था युवती के मना करने पर उसे डराने धमकाने लगा फिलहाल पुलिस आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

Exit mobile version