पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे पांच आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर लसूड़िया पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के पहले ही पांच आरोपियों को धर दबोचा आरोपी पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे आरोपियों से धारदार हथियार व पिस्टल भी बरामद हुई है

दरअसल लसूडिया पुलिस को सूचना मिली थी क्षेत्र के mr 11 पर कुछ युवक यादव पेट्रोल पंप पर आरोपी डकैती डालने की योजना बना रहे हैं मुखबिर की सूचना की तस्दीक करने के बाद 3 टीम गठित की गई और आरोपियों को घेरा बंदी कर पकड़ा गया जिन की तलाशी में धारदार हथियार पिस्टल कारतूस बरामद हुए वहीं पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह यादव पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं और सभी आरोपी आदतन अपराधी है फिलहाल पुलिस ने वारदात करने के पहले पांच आरोपियों को धर दबोचा फिलहाल पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version