देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 12 बार पढ़ी गई

बीते दिन 31.73 लाख नए संक्रमित मिले, 7.5 हजार मौतें; दुनियाभर में एक तिहाई नई मौतें केवल अमेरिका में

दुनिया में बीते दिन 31.73 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई है। 11.89 लाख लोग ठीक हुए हैं और 7,629 लोगों की मौत हुई है।

Abhishek Raghuvanshi15 जनवरी 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दुनिया में बीते दिन 31.73 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई है। 11.89 लाख लोग ठीक हुए हैं और 7,629 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमितों के मामले में अमेरिका 8.05 लाख मरीजों के साथ टॉप पर है, जबकि 3.29 लाख मामलों के साथ फ्रांस दूसरे नंबर पर है। वहीं, 2.67 लाख नए केस साथ भारत तीसरे नंबर पर है।

बीते दिन केवल अमेरिका में ही 2,140 नई मौतें दर्ज की गई हैं, जो दुनियाभर की नई मौतों का करीब एक तिहाई है। एक्टिव केस के मामले में अमेरिका टॉप पर है। पूरी दुनिया में 5.32 करोड़ एक्टिव केस हैं। इनमें से 2.22 करोड़ अकेले अमेरिका में हैं। पूरी दुनिया में अब तक करीब 32.40 करोड़ से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 26.53 करोड़ ठीक हो चुके हैं। वहीं, 55.46 लाख ने जान गंवाई है।

तस्वीरों में खबर6 फोटो

दुनिया में अब तक कोरोना मामलों की स्थिति
कुल संक्रमित: 32.40 करोड़
ठीक हुए: 26.53 करोड़
एक्टिव केस: 5.32 करोड़
कुल मौतें: 55.46 लाख

दुनिया में कोरोना जुड़ी अन्य खबरें…

फिलीपींस में ओमिक्रॉन का खतरा; 31 जनवरी तक स्कूल बंद

फिलीपींस में कोरोना के मामलों को देखते हुए स्कूलों में को बंद कर दिया गया है। यहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसे हेल्थ ब्रेक नाम दिया है। हेल्थ ब्रेक के तहत 5 शहरों के प्राइमरी स्कूलों जनवरी के अंत तक बंद कर दिया गया है। यहां के एजुकेशन डिपार्टमेंट के मुताबिक, ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण की वजह से टीचर्स और स्टूडेंट्स को छुट्टी दी गई है।

यहां शुक्रवार को रिकार्ड 37,027 नए मामले दर्ज किए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि केसेस में इतने बड़े इजाफे के लिए ओमिक्रॉन वैरिएंट जिम्मेदार है। करीब 11 करोड़ की आबादी वाले दक्षिण एशियाई देश में महामारी की शुरुआत से अब तक 31 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, करीब 53 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिकी हेल्थ एजेंसी ने कहा- कम प्रभावी हैं कपड़ों से बने मास्क

अमेरिकी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन(CDC) ने कपड़े वाले मास्क को लेकर अहम जानकारी दी है। CDC ने शुक्रवार को कहा कि कपड़े के मास्क दूसरे मास्क के मुकाबले कम प्रभावी हैं। CDC के मुताबिक, ढीले बुने हुए कपड़े के मास्क कम सुरक्षा प्रदान करते हैं। वहीं, कई लेयर वाले बारीक बुने मास्क अधिक सुरक्षित हैं।

डिस्पोजेबल सर्जिकल और KN95 मास्क कपड़े के मास्क की तुलना में अधिक सुरक्षा देते हैं। हेल्थ एजेंसी ने N95 मास्क को सबसे अधिक सुरक्षित बताया है। CDC ने कपड़े के मास्क को लेकर पहली बार ऐसी जानकारी दी है।

अमेरिका में मुफ्त कोविड टेस्ट किट के लिए वेवसाइट की घोषणा

अमेरिका में मुफ्त कोविड टेस्ट किट के लिए वेवसाइट की घोषणा की गई है। रैपिड टेस्ट किट के लिए यहां के लोग 19 जनवरी से वेबसाइट पर आर्डर कर सकेंगे। हालांकि, किट डिलिवर होने में 7 से 12 दिन लगेगा। राष्ट्रपति बाइडेन ने ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण से निपटने के लिए 100 करोड़ रैपिड किट डिस्ट्रिब्यूट करने का ऐलान किया था।

स्वीडन की प्राइम मिनिस्टर मैग्डेलना एंडरसन पॉजिटिव

स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलना एंडरसन भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। एंडरसन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष भी हैं। 54 साल की एंडरसन की पार्टी के कुछ और नेता पहले ही पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके पहले स्वीडन के किंग, क्वीन और क्राउन प्रिंसेस भी संक्रमित हुए थे।

एरिजोना में बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन का सख्त कदम

अमेरिकी राज्य एरिजोना के रिपब्लिकन गवर्नर और बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन में कोरोना एड फंड (कोरोना के लिए सहायता राशि) के इस्तेमाल को लेकर टकराव बढ़ गया है। ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने एरिजोना के अधिकारियों से कहा है कि अगर वो स्कूलों में मास्क को जरूरी न बनाने के फैसले पर सही फैसला नहीं करते तो राज्य को जारी किया गया 4.2 अरब डॉलर का पेमेंट वापस लिया जा सकता है। इसके अलावा फ्यूचर पेमेंट्स भी रोके जा सकते हैं।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह बजट अमेरिकी संसद ने पास किया था, लेकिन एरिजोना के गवर्नर डग ड्यूसी और बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन के बीच गाइडलाइंस और कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर शुरू से विवाद है। कई राज्यों के रिपब्लिकन गवर्नर केंद्र सरकार के फंड्स का इस्तेमाल कोरोना को रोकने के बजाय दूसरे कामों जैसे टैक्स में कमी या इमिग्रेशन पॉलिसी में बदलाव के लिए कर रहे हैं।

ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने पिछले साल अक्टूबर में एरिजोना की एजुकेशन पॉलिसी को लेकर सवाल उठाए थे। तब भी वहां की सरकार ने इसमें जरूरी बदलाव नहीं किए थे। ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने एरिजोना सरकार को लिखे लेटर में कहा है कि अगर 60 दिन में राज्य सरकार प्रोग्राम में जरूरी बदलाव नहीं करती तो जारी किए गए फंड को वापस लेने की प्रॉसेस शुरू की जा सकती है। यह वो पैसा होगा जिसका कोविड के बजाय दूसरे गैरजरूरी कामों में किया गया है। एरिजोना को अब तक 4.2 अरब डॉलर में से 2.1 जारी किए जा चुके हैं। पूरे अमेरिका के लिए बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन ने 1.9 खरब डॉलर का रिलीफ पैकेज जारी किया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
↑